Wednesday, February 11, 2026
Homeबगड़कंवरपुरा में वॉलीबॉल महाकुंभ का आगाज: स्व. कमांडेंट होशियार सिंह की स्मृति...

कंवरपुरा में वॉलीबॉल महाकुंभ का आगाज: स्व. कमांडेंट होशियार सिंह की स्मृति में देश-प्रदेश की दिग्गज टीमें मैदान में

बगड़: कंवरपुरा गांव खेल इतिहास का साक्षी बन रहा है, जहां स्वर्गीय कमांडेंट होशियार सिंह की स्मृति में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता ने पहले ही दिन रोमांच और ऊर्जा से भरा माहौल बना दिया। यूथ क्लब कंवरपुरा के तत्वावधान में आयोजित यह टूर्नामेंट ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को मंच दे रहा है।

पहले दिन दिखा जबरदस्त रोमांच, दो टीमें अगले दौर में

प्रतियोगिता के पहले दिन कंवरपुरा, बख्तवारपुरा, लांबा गोठड़ा, हमीनपुर, सारी और भरोन्गा की टीमों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हमीनपुर और बख्तवारपुरा की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कल उतरेगी सेना और अंतरराज्यीय दिग्गज टीमें

यूथ क्लब कंवरपुरा से जुड़े डॉ. जितेश ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा दिन बेहद खास रहने वाला है। कल मैदान पर जयपुर और नवलगढ़ की चर्चित टीमें खेलती नजर आएंगी, वहीं हरियाणा के नारनौल और बनगोठड़ी, चांदवास और उत्तर प्रदेश के बिजनौर की टीमें भी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करती नजर आएंगी। इसके साथ ही राज रिफ, 24 जाट और 16 जाट रेजिमेंट की टीमें भी मुकाबलों में उतरेंगी, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और अधिक ऊंचा हो जाएगा।

विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि घोषित

प्रतियोगिता को प्रतिस्पर्धी और प्रेरणादायक बनाने के लिए यूथ क्लब कंवरपुरा द्वारा विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि तय की गई है। टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा बनता आयोजन

यह पूरा आयोजन यूथ क्लब कंवरपुरा और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, उन्हें बेहतर मंच देना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!