Wednesday, February 11, 2026
Homeचिड़ावाओजटू के पंकज डांगी को मिली NSUI जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

ओजटू के पंकज डांगी को मिली NSUI जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

चिड़ावा: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की झुंझुनूं जिला कार्यकारिणी की नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार ओजटू निवासी पंकज डांगी को NSUI जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पंकज डांगी इससे पहले चिड़ावा कॉलेज के छात्र संघ में उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने हमेशा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनकी पहचान एक जमीनी स्तर पर छात्रों के साथ खड़े रहने वाले कार्यकर्ता के रूप में रही है।

अपनी नियुक्ति पर पंकज डांगी ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ और जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे और छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

पंकज डांगी की नियुक्ति से क्षेत्र के छात्रों एवं NSUI कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जिले में छात्र संगठन और अधिक मजबूत होगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!