Wednesday, February 11, 2026
Homeझुन्झुनूऑनलाइन वशीकरण और ग्रह-शांति के नाम पर ठगी — चार युवक गिरफ्तार

ऑनलाइन वशीकरण और ग्रह-शांति के नाम पर ठगी — चार युवक गिरफ्तार

झुंझुनूं: जिले से साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी खबर सामने आई है। एस्ट्रोलॉजी यानी ज्योतिष सलाह के नाम पर ठगी करने वाले संगठित गिरोह को झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह सोशल मीडिया पर फर्जी ज्योतिषी बनकर मनोकामना पूरी करने और समस्या समाधान का दावा करता था। पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्य होने की भी संभावना जताई जा रही है।

झुंझुनूं कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर एस्ट्रोलॉजी पेज चलाकर आम लोगों से धोखाधड़ी करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया। गुढ़ा रोड स्थित डेविस बार के पास दबिश के दौरान चार युवक लगातार ऑनलाइन ठगी करते पाए गए।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत तथा वृताधिकारी गोपाल सिंह ढाका की निगरानी में थानाधिकारी श्रवण कुमार और टीम ने छापेमारी की। गिरफ्त में आए युवकों में पंकज, आदित्य, सुरेंद्र कुमार और नवीन शामिल हैं, जो झुंझुनूं शहर के विभिन्न इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरोह फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल व पेज बनाकर खुद को ज्योतिषी बताते थे। वे मनोकामना पूरी करने, ग्रह-शांति, प्रेम समस्या समाधान, नौकरी और धन लाभ जैसे झूठे दावे कर लोगों को जाल में फंसाते थे। इसके बाद पीड़ितों से UPI, ऑनलाइन बैंकिंग और वॉलेट के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे।

चारों युवकों के कब्जे से सात मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनसे ठगी की जा रही थी। पकड़े गए युवकों से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि गिरोह के अन्य सदस्य और नेटवर्क भी सामने आएगा। पूरे मामले में संगठित अपराध और साइबर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!