Thursday, June 19, 2025
Homeपिलानीएसपी राजर्षी राज ने रक्षा मंत्री की जनसभा के लिए उत्सव मैदान...

एसपी राजर्षी राज ने रक्षा मंत्री की जनसभा के लिए उत्सव मैदान का निरीक्षण किया, आवश्यक निर्देश भी दिए

एसपी राजर्षी राज ने आज पिलानी में उत्सव मैदान का निरीक्षण किया। रविवार को उत्सव मैदान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा होगी। एसपी राजर्षी राज और अन्य पुलिस अधिकारीयों ने सभा स्थल का जायजा लिया और आयोजकों को व्यवस्था सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिए।

रक्षा मंत्री भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से दोपहर 1 बजे पिलानी पहुंचेंगे। एसपी राजर्षी राज ने हेलीपैड से सभा स्थल के रूट सहित हेलीपैड और सभा स्थल पर भी व्यवस्थाओं को समझा। उन्होंने एंट्री और एग्जिट के अलावा महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग गेट बनाने तथा सभी एंट्री-एग्जिट प्वॉइंट पर मेटल डिटेक्टर लगाने सम्बन्धी निर्देश दिए।

एसपी राजर्षी राज के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चिड़ावा डीएसपी विकास ढिंढवाल, पिलानी सीआई नारायण सिंह के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, मुरली मनोहर शर्मा, सेवाराम गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व पार्टीजन उपस्थित रहे।

रक्षा मंत्री की जनसभा से पहले शनिवार को एनएसजी, एटीएस सहित अन्य केन्द्रीय एजेंसियां भी निरीक्षण के लिए पहुंचेंगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!