चिड़ावा: एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन में शनिवार को प्री-फाउंडेशन के विद्यार्थियों द्वारा एक भव्य गणित मेला आयोजित किया गया, जिसने पूरे परिसर को ज्ञान, नवाचार और उत्साह से भर दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जागृत करना और उन्हें व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन सुनील डांगी, डायरेक्टर समीत डांगी और प्रिंसिपल अंकित शर्मा ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रस्तुति ने सभी अतिथियों को प्रभावित किया।

प्री-फाउंडेशन के छात्रों ने गणितीय मॉडल्स, चार्ट्स, पजल्स और गेम्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। टेबल ट्री, नंबर लाइन, ज्यामितीय आकृतियां, फ्रैक्शन मॉडल, अबेकस, मैजिक स्क्वायर और माप-तौल जैसे प्रोजेक्ट्स विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन गतिविधियों ने यह साबित किया कि छोटे बच्चे भी गणित को खेल-खेल में समझ सकते हैं और जटिल अवधारणाओं को सरल बना सकते हैं।

इस अवसर पर चेयरमैन सुनील डाँगी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों के मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। डायरेक्टर समीत डाँगी ने भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक और शैक्षणिक आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया। प्रिंसिपल अंकित शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए इसे सीखने का एक बेहतरीन मंच बताया।

कार्यक्रम में उदित योगी, मनोज वर्मा, दीपक, कृष्ण, काजल, मुस्लीम, मनीष, खेमचंद, संगीता, डीपी लांबा, पूनम, सोनिका, सिमरन, सुनीता शर्मा, कविता वर्मा, मंजु, मनीषा स्वामी, मनीषा योगी, निधि, पायल, आरती, अनिता, सीमा, अमितांश, निर्मला, अंजना, पायल गोयल, कोमल, बबिता, नेहा, निरज, कविता, नीतू खान, मोनिका, मोनिका शर्मा, निशा, रोमिल सहित अन्य शिक्षकगण और छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह गणित मेला न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक और यादगार अनुभव भी साबित हुआ। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि गणित केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे रोचक और सरल तरीके से भी सीखा जा सकता है।




