पिलानी: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे स्वर्गीय मातूराम सैनी की स्मृति में आज पिलानी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मानसून के दौरान देश भर में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आज स्वर्गीय मातूराम सैनी के निवास पर कार्यकर्ताओं ने 21 पौधे लगाए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में बीजेपी नगर मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, एससी मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद सारवान, बसंती देवी धर्मपत्नी मातुराम सैनी, नगर मण्डल महामंत्री ओम प्रकाश सैनी वृक्षारोपण कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए।
आपको बता दें कि स्वर्गीय मातूराम सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय वर्ष शिक्षित स्वयंसेवक थे। आपातकाल के दौरान उन्हें जेल जाना पड़ा था। अपने राजनीतिक जीवन में वे 3 बार भारतीय जनता पार्टी के झुंझुनू जिलाध्यक्ष रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी टिकट पर झुंझुनू से लोकसभा और नवलगढ़ से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। उनकी गिनती जिले के जुझारू और दिग्गज नेताओं में होती थी।
ये रहे मौजूद
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पिलानी में स्वर्गीय मातूराम सैनी के निवास स्थान पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में युवा मोर्चा महामंत्री प्रदीप योगी, मास्टर राजेश सिंह राठौड़, ज्ञान प्रकाश सैनी, प्रकाश सैनी, विक्रम सिंह खुडानिया, नारू राम सैनी, कैलाश सैनी, सुरेश, विकास सैनी, निखिल सैनी, मुकेश कुमार व अन्य कार्यकर्त्ता भी शामिल हुए।