Sunday, March 15, 2026
Homeपिलानीएक दिया संस्थान के नाम: बिरला पब्लिक स्कूल में छात्रों ने दीप...

एक दिया संस्थान के नाम: बिरला पब्लिक स्कूल में छात्रों ने दीप जला कर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं

पिलानी, 29 अक्टूबर 2024: बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी में धनतेरस की पूर्व संध्या पर “एक दिया संस्थान के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संस्था के गोधूलि स्थल पर सोमवार को सायं काल आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने एक-एक दीपक प्रज्वलित किया। छात्रों और शिक्षकों ने दीपकों से स्वास्तिक और ओम की आकृतियों का निर्माण किया।

इस अवसर पर गोधूलि कार्यक्रम के संयोजक अतुल कुमार मिश्र ने दीपावली के त्यौहार का धार्मिक और सामाजिक महत्व बताते हुए छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंधेरा कितना ही घना हो, एक दीपक प्रज्वलित हो घने तमस को अपने सामर्थ्य भर दूर करता है और दूसरों को भी अंधकार दूर करने की प्रेरणा देता है।

विद्यालय की प्राचार्या काजल मरवाह ने छात्रों और शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों को दीपावली की स्नेह भेंट दीं।

तस्वीर देखें:

एक दिया संस्थान के नाम: बिरला पब्लिक स्कूल में छात्रों ने दीप जला कर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं
एक दिया संस्थान के नाम: बिरला पब्लिक स्कूल में छात्रों ने दीप जला कर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं
एक दिया संस्थान के नाम: बिरला पब्लिक स्कूल में छात्रों ने दीप जला कर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं
एक दिया संस्थान के नाम: बिरला पब्लिक स्कूल में छात्रों ने दीप जला कर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं
एक दिया संस्थान के नाम: बिरला पब्लिक स्कूल में छात्रों ने दीप जला कर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं

कार्यक्रम का समापन मौन प्रार्थना और प्रसाद वितरण से हुआ। प्रवीण केदार द्वारा की गई गोधूलि स्थल की पुष्प सज्जा की सबने मुक्त कण्ठ से सराहना की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!