Friday, February 21, 2025
Homeचिड़ावाएकादशी पर चिड़ावा से सूरजगढ़ के लिए निशान यात्रा रवाना

एकादशी पर चिड़ावा से सूरजगढ़ के लिए निशान यात्रा रवाना

चिड़ावा, 8 फरवरी 2025: एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जब विनोद मंजू सैनी की ओर से राम अमृतवाणी ग्रुप और अन्य श्रद्धालुओं द्वारा सूरजगढ़ के लिए निशान यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गोगाजी की ढाणी, मैन बाजार, श्री कल्याण प्रभु मंदिर और कबूतर खाना होते हुए सूरजगढ़ धाम के लिए रवाना हुए।

निशान पूजन के बाद भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

निशान यात्रा से पहले विधिवत निशान पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। इसके बाद डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालुओं ने नृत्य किया और पूरे शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा आगे बढ़ी। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

Advertisement's
Advertisement’s

राम अमृतवाणी पाठ और भजनों से गूंजा वातावरण

निशान यात्रा से पूर्व राम अमृतवाणी पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान शिव कुमार योगी और श्याम राणा द्वारा राम अमृतवाणी पाठ प्रस्तुत किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम में बबिता जिसपाल, विनोद जांगिड़, महेश शर्मा धन्ना और शंभू पुजारी ने अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!