ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (AIDYO) झुंझुनू द्वारा शनिवार, 9 मार्च को जिला कमेटी की ओर से चिड़ावा रेलवे अधिकारी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम से चार सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है।
यात्री सुविधाओं सहित रेलवे वैकेंसी और किराए में छूट की मांग से जुड़े एआईडीवाईओ के ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें शामिल की गई हैं।
4 सूत्री ज्ञापन के प्रमुख बिन्दु
1.सामान्य व स्लीपर कोच को आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जाए।
2.रेलवे में लगभग 3 लाख खाली पड़े पदों को अविलंब भरा जाए।
3.प्रवासी मजदूरों के लिए काफी संख्या में सामान्य कोच वाले ट्रेनों का परिचालन किया जाए।
4.वरिष्ठ नागरिकों को पहले की तरह किराए में 50% की रियायत दी जाए।
इन्होंने दिया ज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में महावीर प्रसाद शर्मा, संदीप शर्मा, व अन्य रेल यात्रीगण शामिल रहे।





