Sunday, March 29, 2026
Homeझुन्झुनूउदयपुरवाटीउदयपुरवाटी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड — तापमान में अचानक गिरावट...

उदयपुरवाटी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड — तापमान में अचानक गिरावट से ठिठुरे लोग, छाया घना कोहरा

उदयपुरवाटी: झुंझुनूं जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दो दिन हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह के समय पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई।

सुबह जैसे ही लोग अपने घरों से बाहर निकले, ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने उनका स्वागत किया। अचानक आई ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े और स्वेटर निकालने पर मजबूर कर दिया।

घने कोहरे के कारण दृश्यता इतनी कम रही कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। सुबह-सुबह के ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोग ठंड और कोहरे दोनों से परेशान दिखे।

मौसम विभाग के अनुसार, झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। सुबह और रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। इससे आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!