उदयपुरवाटी, 9 जून 2025: तहसील के पौंख गांव निवासी अशोक कुमार सैनी पुत्र रामेश्वर लाल सैनी ने अपने ही परिवार की दो महिलाओं के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उदयपुरवाटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अशोक का आरोप है कि उसकी दो भाभियों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया और मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया।

अशोक सैनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी भाभियां उगन्ता देवी और पिंकी देवी लंबे समय से उसे और उसके बड़े भाई को दहेज के नाम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थीं। उसने यह भी आरोप लगाया कि दोनों महिलाओं ने उसके बड़े भाई को जहर देकर मारने की साजिश रची थी।
मारपीट की घटना में अशोक सैनी को गंभीर चोटें आईं, जिसमें उसका एक हाथ फैक्चर हो गया। उसने आरोप लगाया कि जब वह विरोध करने लगा तो उसे झूठे दहेज प्रकरण में फंसाने की धमकी दी गई और जान से मारने की चेतावनी भी दी गई।

इस मामले की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। उदयपुरवाटी थाने की टीम घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और उचित कार्रवाई की जा सके।
पारिवारिक विवाद के इस प्रकरण ने गांव में चर्चा का विषय बना दिया है, और अब सभी की नजरें पुलिस जांच की दिशा और निष्कर्ष पर टिकी हैं।