Thursday, June 19, 2025
Homeउदयपुरवाटीउदयपुरवाटी: भामाशाह कुलदीप सैनी की पहल पर अशोक सैनी ने विद्यार्थियों को...

उदयपुरवाटी: भामाशाह कुलदीप सैनी की पहल पर अशोक सैनी ने विद्यार्थियों को दी शिक्षण सामग्री

उदयपुरवाटी, 29 मार्च 2025: उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिराटिया वाली ढाणी और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोक नगर पौंख में भामाशाह कुलदीप सैनी के सौजन्य से विद्यार्थियों को शिक्षा सहायक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर भामाशाह के प्रतिनिधि, युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सैनी पौंख ने बच्चों को पेंसिल, शॉपनर, रबड़, पेन सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री प्रदान की।

Advertisement's
Advertisement’s

बच्चों को शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

कार्यक्रम के दौरान अशोक सैनी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और कहा कि वंचित और गरीब परिवारों के बच्चों को भी शिक्षा प्राप्त करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जिससे जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

शिक्षा का महत्व और मोबाइल से दूरी की नसीहत

इस अवसर पर भामाशाह कुलदीप सैनी के पिता, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक कजोड़मल सैनी ने भी बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, जो इसे पिएगा, वही जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छूएगा। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

विद्यालय विकास में सैनी परिवार की भूमिका

विदित रहे कि कजोड़मल सैनी ने शिक्षा के क्षेत्र में 35 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। उनका क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा सुधार में विशेष योगदान रहा है। सैनी परिवार निरंतर समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देता आ रहा है।

Advertisement's
Advertisement’s

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर भामाशाह के पुत्र हर्ष कटारिया और बड़े भाई डॉ. संतोष सैनी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, विकास शर्मा, रजनी कुमारी, विजेंद्र महला, मनीष कुमार, राम सिंह, कृष्ण सैनी, प्रधानाध्यापक शीशपाल मीणा, शिक्षक वीरपाल, रजनीश कुमार, पवन, मोनिका खटाना, प्रियंका गोपाल शर्मा, नरेश कुमार, विक्रम सिंह और रुड सिंह शेखावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!