Saturday, August 2, 2025
Homeझुन्झुनूउदयपुरवाटीउदयपुरवाटी: दीपपुरा में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आयोजित, पर्यावरण संरक्षण...

उदयपुरवाटी: दीपपुरा में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आयोजित, पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती पर हुआ मंथन

ककराना: उदयपुरवाटी उपखंड के दीपपुरा गांव में भारतीय किसान संघ की ग्राम इकाई की मासिक बैठक शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम अध्यक्ष दुलीचंद सैनी ने की, जबकि बैठक का संचालन प्रांत प्रचार प्रमुख दिनेश गोरसिया के मार्गदर्शन में हुआ।

बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। जैविक खेती को बढ़ावा देने, प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में भागीदारी, गौ आधारित खेती की आवश्यकता, गौ माता की रक्षा, पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण, स्वच्छता अभियान जैसे विषयों पर विचार विमर्श हुआ।

सभा में यह निर्णय लिया गया कि रविवार को गांव में पौधा रोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी ग्राम इकाई सदस्य भाग लेंगे। साथ ही, संगठन की दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम इकाई की मासिक बैठक हर माह की पहली तारीख को आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में उपाध्यक्ष रामजीलाल सैन, मंत्री जगमाल सैनी, नौरंग लाल चौधरी, बनवारीलाल बायलान, बनवारीलाल मिटावां, रोहिताश सैनी, पृथ्वी सिंह, बालूराम, जगूराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

(उदयपुरवाटी से भरत सिंह कटारिया की रिपोर्ट)

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!