Saturday, February 14, 2026
Homeउदयपुरवाटीउदयपुरवाटी अस्पताल का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण, मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं...

उदयपुरवाटी अस्पताल का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण, मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

उदयपुरवाटी, 16 अप्रैल 2025: जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) छोटेलाल गुर्जर ने बुधवार को उदयपुरवाटी के राजकीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूदा चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा करते हुए गर्मी से बचाव और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष निर्देश दिए।

Advertisement's
Advertisement’s

सीएमएचओ ने अस्पताल के पुरुष एवं महिला वार्डों में मरीजों के लिए एसी और कूलर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही कूलर में प्रतिदिन स्वच्छ जल भरने के निर्देश दिए। महिला डिलीवरी कक्ष में मौजूद डिलीवरी टेबल को बदलने के लिए भी आदेश जारी किए गए ताकि प्रसूताओं को बेहतर सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी अनिमेष गुप्ता, बीसीएमएचओ मुकेश भूपेश, चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे। उन्होंने स्टाफ के साथ बैठक कर मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Advertisement's
Advertisement’s

इस बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं, मौसमी रोगों की रोकथाम, आवश्यक संसाधनों की पूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सीएमएचओ ने यह भी कहा कि स्वास्थ्यकर्मी पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करें, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!