Thursday, June 19, 2025
Homeदेशउत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी और दशहरे की छुट्टियों का किया आदेश...

उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी और दशहरे की छुट्टियों का किया आदेश जारी: 11 और 12 अक्टूबर को अवकाश

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 11 अक्टूबर 2024 को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय राज्य में कई संगठनों की मांगों के चलते लिया गया है। पहले केवल 12 अक्टूबर को दशहरे के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन राज्य के कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री से नवरात्रि के दौरान महानवमी के दिन भी अवकाश देने की अपील की थी ताकि लोग धार्मिक पूजन कर सकें।

राज्य कर्मचारियों की अपील पर लिया गया निर्णय

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने सरकार के इस फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस साल के सरकारी कैलेंडर में अष्टमी और नवमी के लिए कोई अवकाश नहीं था, जिसके चलते व्रत रखने और पूजन करने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कर्मचारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 11 अक्टूबर को महानवमी और 12 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश घोषित किया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

तिथियों में कन्फ्यूजन और वैदिक पंचांग की जानकारी

इस वर्ष अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। कुछ पंचांगों के अनुसार, 10-11 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी मनाई जानी थी, जबकि वैदिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि का आरंभ 10 अक्टूबर को दोपहर 12:31 बजे होगा, जो 11 अक्टूबर को दोपहर 12:06 बजे समाप्त होगी। अष्टमी के समाप्त होने के साथ ही नवमी तिथि शुरू होगी, जो 12 अक्टूबर को सुबह 10:57 बजे तक चलेगी। इसलिए 11 अक्टूबर को ही अष्टमी और नवमी दोनों तिथियों का पूजन किया जाएगा।

अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

कन्या पूजन को लेकर भी शुभ मुहूर्त की जानकारी दी गई है। 11 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन के दो प्रमुख मुहूर्त बताए गए हैं:

  • पहला मुहूर्त: सुबह 5:25 बजे से लेकर 6:20 बजे तक
  • दूसरा मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त, जो सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!