Monday, February 16, 2026
Homeदेशउत्तर प्रदेश और राजस्थान में भीषण सड़क हादसे, 8 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भीषण सड़क हादसे, 8 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश-राजस्थान: आज सुबह उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इन हादसों ने क्षेत्र में गम का माहौल पैदा कर दिया है। पहला हादसा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ, जबकि दूसरा राजस्थान के सिरोही जिले में हुआ। पुलिस ने दोनों घटनाओं में जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बुलंदशहर में हादसा: 3 युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के दानपुर गांव में अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे-509 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। घटना तब हुई जब कासगंज से आ रही मैक्स गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया, और उसमें सवार तीन युवक हाईवे किनारे टायर बदल रहे थे। इस दौरान एक कैंटर ने बैलेंस खोकर युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक बुरी तरह से कुचले गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सतीश चंद (पुत्र लेखराज), राम सिंह (पुत्र सीता राम) और संजू (पुत्र लाल सिंह) के रूप में हुई है। तीनों युवक कासगंज जिले के रहने वाले थे और धान भरकर जहांगीराबाद मंडी जा रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सिरोही में हादसा: 5 लोगों की मौत

राजस्थान के सिरोही जिले में नेशनल हाईवे पर एक कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में फलोदी के खारा गांव के 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में गुजरात से जोधपुर जा रही थी, जब अचानक उसका टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर फोरलेन हाईवे के दूसरी साइड से होते हुए नाले में गिर गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल लोगों को कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस और तहसीलदार जगदीश बिश्नोई व डिप्टी मुकेश चौधरी मौके पर पहुंचे। हादसा सारणेश्वर पुलिया और सारणेश्वर मंदिर के बीच हुआ, जहां कार नाले में जा गिरी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और नाले से कार निकालने में मदद करने वाले लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!