Tuesday, February 17, 2026
Homeपिलानीउत्तम स्टोर पर फायरिंग का मास्टर माइंड पुलिस गिरफ्त में: वारदात के...

उत्तम स्टोर पर फायरिंग का मास्टर माइंड पुलिस गिरफ्त में: वारदात के 2 माह बाद दबोचा हिस्ट्री शीटर सूरज उर्फ घुंडी को

पिलानी: 50 लाख की रंगदारी के लिए पिलानी के उत्तम सुपर स्टोर पर फायरिंग के मास्टर माइंड 15 हजार के ईनामी हिस्ट्री शीटर सूरज नायक उर्फ घुंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूरज नायक ने 28 दिसंबर को अपने गुर्गों से चांडक मार्ग स्थित उत्तम सुपर स्टोर पर फायरिंग करवाई थी।

आपको बता दें कि कस्बे के चांडक मार्ग स्थित उत्तम सुपर स्टोर के संचालक आशीष अग्रवाल ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी थी कि 27 दिसम्बर को पिलानी के स्थानीय बदमाश सूरज नायक उर्फ घुंडी ने मोबाइल पर कॉल करके उससे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी और रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। बाद में 28 दिसम्बर को शाम 6:13 बजे मोटर साइकिल पर आए दो लड़के उत्तम सुपर स्टोर पर फायरिंग कर फरार हो गए थे। बदमाशों ने उत्तम सुपर स्टोर पर 3 राउंड फायर किए थे।

घटना के बाद कस्बे में बढ़ते अपराधों और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए व्यापारियों ने बाजार बंद रखे थे तथा व्यापार संघ ने पुलिस के आला अधिकारियों से मिल कर फायरिंग करने वाले अपराधियों को पकड़ने की मांग की थी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 10 दिन बाद फायरिंग करने पिलानी के मुकुल नायक और श्यामपुरा मैनाणा के अंकित जांगिड़ को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी और व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला सूरज नायक उर्फ घुंडी निवासी पिलानी घटना के बाद से ही फरार था।

थानाधिकारी नारायण सिंह कविया ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार सूरज उर्फ घुंडी के पीछे लगी हुई थी और उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी की गई थी। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए हरियाणा के बाढड़ा से गिरफ्तार किया है। गुरूवार सुबह 11 बजे पिलानी के मुख्य बाजार में सूरज उर्फ घुंडी नायक की परेड निकाली जाएगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!