Tuesday, February 17, 2026
Homeझुन्झुनूई-सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए झुंझुनूं ब्लॉक में ई-मित्र कियोस्कों...

ई-सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए झुंझुनूं ब्लॉक में ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण

झुंझुनूं, 5 मई 2025। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा जिले में ई-गर्वनेंस सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से अप्रैल 2025 में उपखण्ड झुंझुनूं क्षेत्र में संचालित ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान कियोस्क संचालकों द्वारा सेवा शुल्क में अधिक वसूली, सेवाओं की गुणवत्ता में कमी जैसी संभावित शिकायतों की जांच की गई।

Advertisement's
Advertisement’s

निरीक्षण कार्यवाही के तहत विभाग ने अलग-अलग टीमें गठित कर कुल 27 कियोस्कों का निरीक्षण किया। इन कियोस्कों में से एक पर विभागीय दिशा-निर्देशों की अवहेलना व निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने की पुष्टि हुई। संबंधित कियोस्क को मौके पर ही नोटिस जारी कर जवाबदेही सुनिश्चित की गई।

प्रोग्रामर विनोद कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-सेवाओं की सुचारु उपलब्धता और नागरिकों को सुलभ व पारदर्शी सेवाएं मिल सकें, इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिन कियोस्कों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement's
Advertisement’s

विभाग का यह अभियान उपभोक्ताओं को उचित सेवा प्रदान करने और कियोस्क संचालन में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!