Tuesday, April 7, 2026
Homeखेतड़ीईशकपुरा हत्याकांड का खुलासा: पहाड़ियों में छिपे मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार,...

ईशकपुरा हत्याकांड का खुलासा: पहाड़ियों में छिपे मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

खेतड़ी: क्षेत्र के सिंघाना थाना इलाके के ईशकपुरा गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी आरोपी पुलिस से बचने के लिए पहाड़ियों में छिपे हुए थे, लेकिन पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में इनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।

फायरिंग कर युवक की हत्या, गांव में फैली दहशत, आपसी कहासुनी बनी हत्या की वजह

थानाधिकारी सुगन सिंह के अनुसार, शुक्रवार शाम ईशकपुरा गांव में मामूली कहासुनी के बाद आदतन अपराधी विजय कुमार ने डूमोली कलां निवासी मुकेश कुमार पर गोली चला दी। मुकेश कुमार स्कूटी लेने सिंघाना जा रहा था, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया।

भागते समय एक और युवक पर की फायरिंग

वारदात के बाद आरोपी मौके से भागते समय गांव के ही योगेश पर भी फायरिंग कर फरार हो गए। गोली लगने से मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत सिंघाना के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहाड़ियों में छिपे थे आरोपी, डीएसटी टीम को मिली गुप्त सूचना

घटना के बाद पुलिस की तीन टीमों और डीएसटी ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान सूचना मिली कि मुख्य आरोपी विजय कुमार अपने साथियों के साथ एक पहाड़ी में छिपा हुआ है।

घेराबंदी कर चलाया गया सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस और डीएसटी टीम ने पहाड़ी क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी भागने लगे, लेकिन भागते समय विजय कुमार पहाड़ी से गिरकर घायल हो गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने घेराबंदी कर ईशकपुरा निवासी विजय कुमार, भोदन निवासी सोमवीर और नानूवाली बावड़ी निवासी अजीत को गिरफ्तार किया है। घायल विजय कुमार को उपचार के लिए सिंघाना अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया।

अवैध हथियार भी किए बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुगन सिंह के साथ डीएसटी प्रभारी शशिकांत शर्मा, हरिश गांधी, चौखाराम, दिनेश कुमार और अजय भालोठिया सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!