Thursday, March 13, 2025
Homeवायरल वीडियोईरान के हॉर्मुज़ द्वीप का 'रेड बीच' वीडियो वायरल, खून जैसा लाल...

ईरान के हॉर्मुज़ द्वीप का ‘रेड बीच’ वीडियो वायरल, खून जैसा लाल समुद्र देख लोग हुए हैरान


वायरल वीडियो:
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारी बारिश के बीच समुद्र की लहरें गहरे लाल रंग में तब्दील हो गई हैं। वीडियो में कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं, जो इस अद्भुत नज़ारे को देख हैरान हैं। पहली नज़र में यह दृश्य ऐसा प्रतीत होता है जैसे समुद्र में खून बह रहा हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

क्या है लाल रंग की असली वजह?

यह वीडियो ईरान के मशहूर हॉर्मुज़ द्वीप के ‘रेड बीच’ का है, जो अपनी लाल रंग की रेत और अनोखी प्राकृतिक संरचना के लिए जाना जाता है। यह रंग दरअसल वहां की मिट्टी में मौजूद आयरन ऑक्साइड की अत्यधिक मात्रा के कारण होता है। जब बारिश का पानी इस मिट्टी से मिलता है, तो समुद्र की लहरें भी गहरे लाल रंग में रंगी हुई दिखाई देने लगती हैं, जिससे यह नज़ारा बेहद रहस्यमय और रोमांचक लगने लगता है।

Advertisement's
Advertisement’s

लोगों में भ्रम और जिज्ञासा दोनों

यह अनोखा दृश्य कई लोगों में डर और जिज्ञासा दोनों की भावना उत्पन्न कर रहा है। कुछ लोग इसे जलवायु परिवर्तन या किसी रहस्यमय घटना से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ ने इसे प्राकृतिक आपदा का संकेत भी माना। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक, इसमें डरने की कोई बात नहीं है, क्योंकि यह एक पूरी तरह से प्राकृतिक घटना है।

पिछले महीने भी वायरल हुआ था वीडियो

गौरतलब है कि यह वीडियो इससे पहले भी पिछले महीने वायरल हुआ था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसे एक टूर गाइड ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। वीडियो के साथ फारसी भाषा में कैप्शन लिखा गया था – “हॉर्मुज़ के प्रसिद्ध रेड बीच पर भारी बारिश की शुरुआत, सेरासीमा के टूरिस्ट्स के लिए यह नज़ारा बेहद अद्भुत है।” इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी और अब एक बार फिर यह इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

‘रेड बीच’ – हॉर्मुज़ का अद्भुत आकर्षण

ईरान का हॉर्मुज़ द्वीप, जिसे ‘रेनबो आइलैंड’ भी कहा जाता है, अपने खूबसूरत और अनोखे भौगोलिक स्वरूप के लिए दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस द्वीप पर पाई जाने वाली मिट्टी में विभिन्न खनिज तत्वों की प्रचुरता के कारण इसकी सतह अलग-अलग रंगों में दिखाई देती है। खासतौर पर ‘रेड बीच’ अपनी गहरी लाल रेत और समुद्री लहरों के रंग बदलने की घटना के कारण बेहद लोकप्रिय है।

Advertisement's
Advertisement’s

प्राकृतिक कारणों से लाल हो जाता है समुद्र

इस क्षेत्र की मिट्टी में उच्च मात्रा में आयरन ऑक्साइड पाया जाता है, जो इसे लाल रंग प्रदान करता है। जब बारिश होती है, तो यह खनिज समुद्र के पानी के साथ मिल जाते हैं, जिससे पानी लाल रंग का दिखने लगता है। यही कारण है कि यह घटना पूरे वर्ष कभी भी देखी जा सकती है और यहां आने वाले पर्यटक इस अनोखे नज़ारे के गवाह बनते हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!