मंड्रेला, 12 अप्रैल 2025: इस्माईलपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार सुबह 7:15 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। यह पाठ गांव के श्रद्धालुओं द्वारा खड़े रहकर किया जा रहा है और यह संपूर्ण पाठ चौबीस घंटे में पूर्ण किया जाएगा।

पाठ की खास बात यह है कि इसमें सभी ग्रामीण स्वयं भागीदारी निभा रहे हैं और बारी-बारी से खड़े रहकर रामचरितमानस के छंदों का उच्चारण कर रहे हैं। कार्यक्रम में अजय शर्मा, डूंगर सिंह, जय सिंह, विमल शर्मा, हिम्मत सिंह, रविन्द्र सिंह शेखावत, शेखर शर्मा, लोकेंद्र सिंह, राजेश, और राजेन्द्र सिंह सहभागिता निभा रहे हैं।
इससे पहले भी हनुमान मंदिर में इस तरह के अनेक अखंड रामायण पाठों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिनमें ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही है।

Advertisement’s
पाठ का समापन रविवार सुबह चार बजे प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की निरंतर उपस्थिति देखने को मिल रही है।