Monday, February 16, 2026
Homeपिलानीआरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर कल आयेंगे...

आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर कल आयेंगे पिलानी, जनसभा को करेंगे सम्बोधित

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो सांसद हनुमान बेनीवाल और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कल पिलानी आयेंगे। वे यहां पार्टी गठबंधन के संयुक्त प्रताशी के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

पार्टी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सांसद बेनीवाल और चंद्रशेखर शुक्रवार दोपहर 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से पिलानी पहुंचेंगे। पिलानी में उत्सव मैदान पर वे आरएलपी प्रत्याशी मास्टर रामस्वरूप के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। बेनीवाल और चंद्रशेखर के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल तथा हरियाणा के फिटनेस मॉडल, इंस्टाग्राम सेंसेशन और सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष छिकारा भी पिलानी पहुंचेंगे।

जनसभा की तैयारियों के लिए आरएलपी जिला संयोजक दिनेश सहारण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक बैठक पिलानी में आयोजित की गई जिसमें बलबीर श्योराण, विनोद सैनी, विकास, अजय, मनोज, दिनेश फौजी, सुशील डांगी, साहील, शिवशंकर शर्मा, रवि, धर्मवीर पूनिया, अनिल आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद पार्टी प्रत्याशी मास्टर रामस्वरूप व अन्य कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!