चिड़ावा: शुक्रवार – शनिवार की दरमियानी आधी रात को चिड़ावा के खुले आसमान में अजीब सी चीज देखी गई। देखने वाले ने इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार मध्यरात्रि लगभग एक बजकर 22 मिनट पर पानी पीने के लिए उठे स्थानीय निवासी को रसोई घर की खिड़की से बाहर खुले आसमान में एक अजीब सी हलचल दिखाई दी।
जब उन्होंने बालकनी में जाकर देखा तब उन्हें अपने पर विश्वास नहीं हुआ। आसमान में चार से पांच की संख्या में मीटोराइट (उल्कापिंड) दिखाई दिए। उस शख्स ने जल्दी से अपना मोबाइल फोन उठाकर उस घटना का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
यह एक खगोलीय घटना है जिसमें उल्कापिंड अंतरिक्ष से आया हुआ चट्टान या धातु का एक ठोस टुकड़ा होता है जो पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरकरने दौरान जलने लगता है।





