Tuesday, February 17, 2026
Homeदेशआज से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 39 रुपए की बढ़ोतरी,...

आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 39 रुपए की बढ़ोतरी, नई कीमतें यहां देखें

नई दिल्ली: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने शनिवार को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरों के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो आज से लागू हो गई है। इसके बाद, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1691.50 रुपये में मिलेगा।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राहत

यह थोड़ी राहत की बात है कि ऑयल कंपनियों ने 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

प्रमुख शहरों में नई कीमतें

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की वेबसाइट के मुताबिक, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई यह बढ़ोतरी 1 सितंबर से प्रभावी हो गई है। मुंबई में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की नई कीमत 1644 रुपये हो गई है, जो पहले 1605 रुपये थी। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1802.50 रुपये है, जो पहले 1764.50 रुपये थी। चेन्नई में भी कीमतों में वृद्धि हुई है और अब यह सिलेंडर 1855 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1817 रुपये थी।

पिछले महीनों में मूल्य परिवर्तन

गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब पिछले कुछ महीनों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई है। अगस्त में भी वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की वृद्धि की गई थी, जिससे दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1652.50 रुपये हो गई थी। इसके विपरीत, जुलाई में ऑयल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी की थी। उस समय, दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 30 रुपये की कमी हुई थी, जिससे इसकी कीमत 1646 रुपये हो गई थी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!