Sunday, June 29, 2025
Homeचिड़ावाआईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा परिणाम: चिड़ावा की प्रियंका गुप्ता ने किया उत्कृष्ट...

आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा परिणाम: चिड़ावा की प्रियंका गुप्ता ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

चिड़ावा, 12 जुलाई 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने गुरुवार को 2024 में आयोजित सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। अंतिम परिणामों में चिड़ावा पुरानी बस्ती, चीनी गोदाम निवासी प्रियंका गुप्ता ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण की।

प्रियंका गुप्ता, पुत्री दुर्गा- राधेश्याम गुप्ता ने अपनी इस सफलता से परिवार और शुभचिंतकों का मान बढ़ाया है। इस खुशी के मौके पर प्रियंका को शुभचिंतकों द्वारा बधाई दी जा रही है। परिवार के सदस्यों में ताऊ जी मदन लाल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, गोपीराम गुप्ता ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और भविष्य में और अधिक प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रियंका की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। आईसीएआई की यह परीक्षा अपने कठिन स्तर के लिए जानी जाती है और इसमें सफलता प्राप्त करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। प्रियंका की मेहनत और समर्पण ने उन्हें यह सफलता दिलाई है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!