Sunday, June 29, 2025
Homeदेशअसम में गरजे अमित शाह: 'कांग्रेस शासन में हुई पिटाई, सात दिन...

असम में गरजे अमित शाह: ‘कांग्रेस शासन में हुई पिटाई, सात दिन खानी पड़ी जेल की रोटी’

गोलाघाट, असम: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को असम के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने गोलाघाट जिले के डेरगांव में लचित बरफुकन पुलिस अकादमी के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होंने असम की जनता को संबोधित करते हुए राज्य के विकास, सुरक्षा, और ऐतिहासिक महत्व से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शाह ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को किया याद

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में असम में कांग्रेस शासन के दौरान अपने साथ हुए एक घटनाक्रम को याद किया। उन्होंने कहा, “असम में कांग्रेस सरकार ने मुझे भी प्रताड़ित किया है। जब हितेश्वर सैकिया मुख्यमंत्री थे, तब हमें जेल भेजा गया और मेरे साथ मारपीट भी की गई। मैंने असम में सात दिनों तक जेल का खाना खाया था। उस समय, हम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ नारे लगाते थे – ‘असम की गलियां सूनी हैं, इंदिरा गांधी खूनी है।’ पूरे देश से लोग असम को बचाने के लिए आए थे।”

Advertisement's
Advertisement’s

हितेश्वर सैकिया 1983-85 और 1991-96 के बीच दो बार असम के मुख्यमंत्री रहे थे। शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कारण असम में वर्षों तक शांति और विकास बाधित रहा, लेकिन अब राज्य प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

लचित बरफुकन पुलिस अकादमी को बनाया जाएगा देश की शीर्ष अकादमी

गृह मंत्री अमित शाह ने लचित बरफुकन पुलिस अकादमी को देश की सबसे आधुनिक और प्रतिष्ठित अकादमी बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में यह अकादमी देश की शीर्ष पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को इस पुलिस अकादमी का नाम लचित बरफुकन के नाम पर रखने के लिए धन्यवाद दिया।

शाह ने कहा, “लचित बरफुकन केवल असम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका पराक्रम पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। आज उनकी जीवनी 23 भाषाओं में पढ़ाई जा रही है और युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले रही है।”

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने संबोधन में कहा कि इस पुलिस अकादमी में अत्याधुनिक हथियार सिम्युलेटर स्थापित किया जाएगा, जिससे पुलिस बलों को कम लागत में आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा।

असम में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

गृह मंत्री अमित शाह ने असम के आर्थिक विकास को लेकर भी बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार असम में हाल ही में संपन्न कारोबारी सम्मेलन में प्रस्तावित 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश के अलावा अतिरिक्त 3 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू करेगी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य असम को एक औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करना है।

Advertisement's
Advertisement’s

असम के कोकराझार में छात्र संघ सम्मेलन में लेंगे भाग

गृह मंत्री अमित शाह असम के बाद कोकराझार में ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU) के 57वें वार्षिक सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे। यह सम्मेलन 13 से 16 मार्च तक कोकराझार जिले के बोडोफा फवथर क्षेत्र में आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में बोडो समुदाय की शिक्षा, विकास और सामाजिक उत्थान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!