Thursday, April 2, 2026
Homeचिड़ावाअरडावता में नए ट्यूबवेल का शिलान्यास: मनीष दहिया बोले—अब नहीं होगी पानी...

अरडावता में नए ट्यूबवेल का शिलान्यास: मनीष दहिया बोले—अब नहीं होगी पानी की किल्लत, ग्रामीणों में खुशी की लहर

चिड़ावा: पिलानी विधानसभा क्षेत्र के गांव अरडावता में पेयजल संकट के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भाजपा नेता राजेश दहिया के पुत्र मनीष दहिया ने नए ट्यूबवेल का विधिवत शिलान्यास किया। इस विकास कार्य से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है और क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आभार व्यक्त करते हुए इसे गांव के लिए राहत भरी पहल बताया।

पिलानी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले अरडावता गांव में आयोजित समारोह में मनीष दहिया ने नए ट्यूबवेल परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी हुई थी, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस ट्यूबवेल के शुरू होने से किसी भी परिवार को पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

कार्यक्रम के दौरान गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मनीष दहिया का तहेदिल से स्वागत किया और इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर मौजूद लोगों में राजेश शर्मा, ओमप्रकाश बुडानिया, विजयसिंह थाकन, हीरालाल मेघवाल और राकेश ओला सहित कई स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

इसी दौरान सुमेर बुडानिया, बाबूलाल मेघवाल, अंकित (भला), सुमित थकान और संजय ने भी इस परियोजना को गांव की जरूरत बताते हुए खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में ओम मेघवाल, राजेश थाकन, रोशन कुमार और अशोक बारला के साथ चिंकी, राजू सिंह, रणजीत लमोरिया, फूल सिंह और मिकी थाकन भी मौजूद रहे। वहीं सुरेश मेघवाल, नरेश मेघवाल, अनूप राजपूत, विजय बुडानिया और राजेश बुडानिया समेत मातृ शक्ति और अन्य ग्रामीणों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

मनीष दहिया ने इस स्वीकृति के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तथा जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में यह कदम उठाया गया है।

नए ट्यूबवेल के निर्माण से अरडावता गांव में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे गर्मियों में पानी की समस्या काफी हद तक कम होगी और दैनिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!