Friday, April 18, 2025
Homeदेशअयोध्या दीपोत्सव में बने 2 विश्व रिकॉर्ड, लाखों दीयों के साथ भव्य...

अयोध्या दीपोत्सव में बने 2 विश्व रिकॉर्ड, लाखों दीयों के साथ भव्य समारोह

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इस वर्ष का दीपोत्सव न केवल भव्यता का प्रतीक बना, बल्कि दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करके इतिहास रच दिया। इस अवसर पर 25,12,585 मिट्टी के दीये जलाए गए, जो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, अयोध्या जिला प्रशासन और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने मिलकर इस उपलब्धि को हासिल किया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए बताया कि अयोध्या के दीपोत्सव समारोह में इतने दीये जलाने का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ। इसके अलावा, अयोध्या में सरयू आरती समिति ने एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 1,121 लोगों ने एक साथ आरती में भाग लिया।

अयोध्या दीपोत्सव में बने 2 विश्व रिकॉर्ड, लाखों दीयों के साथ भव्य समारोह

दीपोत्सव का भव्य उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव समारोह का नेतृत्व किया। उन्होंने अपने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मिलकर दीयों को प्रज्वलित कर इस शुभारंभ की शुरुआत की। इस समारोह के दौरान अयोध्या शहर को दिव्य रूप में सजाया गया था और हर ओर ‘राम राम जय राजा राम’ के भक्ति संगीत की गूंज सुनाई दे रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन किए, चरणों में श्रद्धा निवेदित की और मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किए। मंदिर प्रांगण में हजारों दीयों की रोशनी से सजी अयोध्या की भव्यता देखने लायक थी।

विडियो देखें:

श्रीराम की स्वागत यात्रा और झांकी प्रदर्शन

दीपोत्सव के उत्सव में अयोध्या के स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का स्वागत किया। रामायण के प्रमुख प्रसंगों को दर्शाती झांकियां नगर के प्रमुख स्थलों पर प्रदर्शित की गईं। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के अद्वितीय रूपों को दर्शाती झांकियां भगवान राम के अयोध्या आगमन का दृश्य प्रस्तुत कर रहीं थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस शोभायात्रा में भगवान राम के रथ को राम दरबार स्थल तक खींचा और उनकी आरती उतारी।

झांकियों में पुष्पक विमान के दृश्य से लेकर रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों को मनोरम ढंग से प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भगवान राम का स्वागत किया।

रामायण के प्रसंगों की 18 विशिष्ट झांकियां मुख्य आकर्षण

राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, दीपोत्सव के अवसर पर 18 विशेष झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इनमें साकेत महाविद्यालय के छात्रों ने रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों को बड़े ही सुंदर और जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया। इन झांकियों में श्रीराम के जीवन के महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे पुत्रेष्टि यज्ञ, राम-सीता विवाह, वन गमन, भरत मिलाप, शबरी प्रसंग और रावण वध को कलाकारों द्वारा सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण तुलसीदास रचित रामचरितमानस के विभिन्न कांडों (बालकांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किंधा कांड, सुंदर कांड, लंका कांड और उत्तर कांड) पर आधारित झांकियां रहीं।

भव्य शोभायात्रा और जनता का स्वागत

रामपथ पर निकली भव्य शोभायात्रा का स्वागत स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पवर्षा से किया गया। रंग-गुलाल के बीच कलाकारों द्वारा अयोध्या के प्रमुख चौराहों से गुजरती झांकियों का दृश्य मंत्रमुग्ध करने वाला था। इस दौरान हजारों लोग सड़कों पर खड़े होकर इस आयोजन का हिस्सा बने और अपने मोबाइल में इन क्षणों को कैद करते दिखे। साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक निकाली गई इस शोभायात्रा का समापन राम कथा पार्क पर हुआ।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!