राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब महज दो दिन बाकी रह गए हैं। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस सत्ता की चाबी पाने के लिए पूरा दम लगाती नजर आ रही है। इस बीच एक दूसरे पर हमले भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी की तुलना राहु केतु से कर दी है।
राहुल गांधी ने ये बयाान बुधवार को पाली की रैली को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश के सामने जो भी चुनौतियां है, वो कांग्रेस और गांधी परिवार की वजह से हैं। उन्होंने जनसभा में कहा, आपने राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटें भाजपा को दे दीं, उसने मोदी जी को चंद्रयान के जरिए चंद्रमा पर तिरंगा फहराने की शक्ति दी। जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित करके, उन्होंने भारत की कूटनीति की शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने नई संसद में माताओं और बहनों को 33% आरक्षण देने के लिए चौबीसों घंटे काम किया। लेकिन ये गहलोत सरकार क्या कर रही है? हर दिन रेप के 19 मामले सामने आते हैं. देश भर में बलात्कार की घटनाओं में से 22% राजस्थान में दर्ज की गईं। गृह मंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी भारत की नियति के राहु केतु हैं।
अमित शाह ने कांग्रेस पर पेपर लीक के कारण 40 लाख युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा, रिकॉर्ड संख्या में पेपर लीक के पीछे कांग्रेस सरकार का हाथ है. यह जानबूझकर कांग्रेस समर्थकों को सरकारी नौकरियां देने के लिए किया गया है। उन्होंने वादा किया कि अगर भाजपा सरकार बनाती है तो वह भ्रष्टाचार और पेपर लीक के सभी मामलों की जांच करेगी।
उन्होंने लाल डायरी का मुद्दा उठाते हुए कि आप लोग लाल पगड़ी पहनकर मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के सामने मत जाना क्योंकि ये लाल पगड़ी उन्हें लाल डायरी की याद दिलाएगी जिसमें उनके भ्रष्टाचार का लेखा-जोखा है। उन्होंने दोहराया कि अगर वे सरकार में आए तो किसानों से 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीदेंगे। शाह ने कहा, ”हम अपने किसानों से बाजरा भी खरीदेंगे और गैस सिलेंडर 450 रुपये में देंगे।
स्त्रोत – Live Hindustan न्यूज़