Monday, June 23, 2025
Homeदेशअमित शाह का सख्त संदेश: ‘पहलगाम हमले का चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा,...

अमित शाह का सख्त संदेश: ‘पहलगाम हमले का चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा, ये नरेंद्र मोदी का भारत है’

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में एक अहम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को सीधा और कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का माकूल जवाब दिया जाएगा और हर हमलावर से बदला लिया जाएगा। अमित शाह ने कहा, “ये नरेंद्र मोदी का भारत है, यहां कोई कायराना हमला करके नहीं बच सकता।”

Advertisement's
Advertisement’s

पहलगाम हमला और भारत का जवाब

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में एक भयावह आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 27 जवान शहीद हो गए। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। इसके बाद से केंद्र सरकार लगातार पाकिस्तान पर कड़े फैसले ले रही है।

अमित शाह ने कार्यक्रम में कहा,

“कोई ये ना समझे कि हमारे 27 लोगों को मार कर वह यह लड़ाई जीत गया है। हर शहीद का हिसाब लिया जाएगा। चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा।”

भारत ने छोड़ा झेलम नदी का पानी, पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल संधि के तहत झेलम नदी का बहाव रोकने का निर्णय लिया है। इससे पाकिस्तान के कृषि और जल प्रबंधन पर गंभीर असर पड़ने की संभावना है। यह अब तक का सबसे बड़ा जल कूटनीतिक हमला माना जा रहा है।

एयरस्पेस बंद, बॉर्डर सील, राजनयिक निष्कासन

हमले के ठीक बाद भारत ने कड़े राजनयिक और प्रशासनिक कदम उठाते हुए:

  • पाकिस्तानी विमानों के लिए भारतीय एयरस्पेस को बंद कर दिया।
  • अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट को सील कर दिया गया ताकि कोई पाकिस्तानी नागरिक भारत में प्रवेश न कर सके।
  • नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास को बंद करने का निर्णय लिया गया।
  • सभी पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया।
  • SAARC वीज़ा छूट योजना तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई।
Advertisement's
Advertisement’s

‘दुनिया भारत के साथ खड़ी है’ – अमित शाह

अमित शाह ने कहा,

“आज दुनिया के सभी देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं। जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होता, तब तक किसी को बख्शा नहीं जाएगा। भारत की एक-एक इंच भूमि से आतंकवाद का खात्मा कर दिया जाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब उस नीति पर चल रहा है जिसमें हर हमले का जवाब दुगनी ताकत से दिया जाएगा। चाहे कश्मीर का मुद्दा हो या वामपंथी उग्रवाद—अब कोई भी राष्ट्रविरोधी तत्व बच नहीं सकेगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!