Saturday, February 28, 2026
Homeचिड़ावाअभिभाषक संघ चिड़ावा का अनोखा आयोजन, फागोत्सव उत्सव में जज और वकील...

अभिभाषक संघ चिड़ावा का अनोखा आयोजन, फागोत्सव उत्सव में जज और वकील साथ झूमे

चिड़ावा: 27 फरवरी, शुक्रवार को कोर्ट परिसर चिड़ावा में अभिभाषक संघ चिड़ावा द्वारा फाग उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायपालिका और अधिवक्ताओं ने मिलकर फूलों से होली खेली और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश चिड़ावा नरेंद्र सिंह तथा सिविल एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिड़ावा मोहनलाल बेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने साथ मनाया उत्सव

कार्यक्रम के दौरान गुलाब के फूलों से होली खेली गई। अधिवक्ता साथियों, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, स्टाम्प विक्रेताओं और टाइपिस्टों ने एक-दूसरे को फूल अर्पित कर होली की शुभकामनाएं दीं। चंग की पारंपरिक धुन पर न्यायिक अधिकारियों ने भी अधिवक्ताओं के साथ नृत्य कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर सभी ने क्षेत्रवासियों को नशे से दूर रहने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में केसर युक्त दूध, जलेबी और पकौड़ी का वितरण भी किया गया।

बार पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की रही सक्रिय भूमिका

आयोजन की सफलता में बार अध्यक्ष विजय गुरावा, कपिल चाहर, सचिव गिरधारी लाल सोनी, सह सचिव निहाल सिंह महरिया, उपाध्यक्ष विकास खरड़िया तथा कोषाध्यक्ष रामनिवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सूरजगढ़ बार अध्यक्ष संदीप मान, पूर्व अध्यक्ष खादिम हुसैन, शीशराम बोला, जय सिंह कुल्हार, विनोद डांगी और वीरप्रकाश झाझडिया सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर धर्मपाल, विजेंद्र सिंह राठौड़, अवधेश पचार, रवि कुमावत, मनोज बजाज, रवि नूनिया, संजय माहिच, अनिल मान, रामबीर, विकास सैनी, विजय डाबला, अमित यादव, हिदायत हुसैन, वेदप्रकाश, रौनक हलवान, मनोज लमोरिया, सुरेंद्र पूनिया, लोकेश शर्मा, रॉबिन शर्मा, लालचंद गोठवाल, भीमसिंह सैनी, ओमप्रकाश माहिच, दीपक स्वामी, रामकुमार सिंह झाझडिया, सोनू तामडायत, बबलू सैनी, जोगेंद्र, नवीन झाझडिया, लक्ष्मीचंद चाहर, शीशराम झाझडिया, महेश कुमावत, संदीप कुमावत, उम्मेद बरवड़, प्रशांत शर्मा, प्रियंका वर्मा, लक्ष्मी सैनी, नीटू फोगाट, कुलवीर ढाका, राजेन्द्र गोयल, मुकेश, दीपिका शर्मा, अशोक बरवड़, राहुल भगत, विजेंद्र, भूपेंद्र, दयाराम, वीरेन्द्र और दीपक मीणा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

सामाजिक सौहार्द और नशा मुक्ति का दिया संदेश

फाग उत्सव 2026 केवल रंगों का त्योहार नहीं रहा, बल्कि यह सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी बना। न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर नशा मुक्ति, भाईचारे और न्याय व्यवस्था में आपसी समन्वय को मजबूत करने का संदेश दिया।

कोर्ट परिसर में आयोजित यह आयोजन चिड़ावा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!