Monday, April 7, 2025
Homeचिड़ावाअब सीकर-चूरू होते हुए रामेश्वरम तक पहुंचेगी फिरोजपुर हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन

अब सीकर-चूरू होते हुए रामेश्वरम तक पहुंचेगी फिरोजपुर हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन

चिड़ावा, 6 अप्रैल 2025: भारतीय रेलवे द्वारा देश की दूसरी सबसे लंबी दूरी तय करने वाली हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन 20498/97 फिरोजपुर ⇄ रामेश्वरम की सेवा अब पूरी तरह रामेश्वरम द्वीप तक शुरू कर दी गई है। यह ट्रेन सीकर जंक्शन और चूरू स्टेशन होकर गुजरती है और अब तक पंबन ब्रिज निर्माण कार्य के चलते केवल मंडपम स्टेशन तक ही चल रही थी।

Advertisement's
Advertisement’s

दैनिक रेल यात्री संघ चिड़ावा के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा पंबन ब्रिज के लोकार्पण के बाद यह ट्रेन अब समुद्र पार कर सीधे रामेश्वरम तक पहुंचेगी। यह पुल समुद्र के ऊपर स्थित देश के प्रतिष्ठित पुलों में से एक है, और इसके चालू हो जाने से यात्रियों को सीधी ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा।

ट्रेन का संचालन पहले की तरह जारी रहेगा, जिसमें

  • फिरोजपुर से प्रस्थान की तिथि: 05 अप्रैल 2025
  • रामेश्वरम से प्रस्थान की तिथि: 08 अप्रैल 2025 रखी गई है।
Advertisement's

Advertisement’s

यह हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन कुल 3545 किलोमीटर की दूरी तय करती है और भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में दूसरे स्थान पर आती है। रेल यात्री संघ ने रेल मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!