अफगानिस्तान भूस्खलन: अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में भूस्खलन के चपेट में आने से करीब 25 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा नूरगाराम जिले में भूस्खलन की वजह से करीब 10 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है. सूचना और संचार प्रमुख मोहम्मद अब्दुल्ला जान ने इस घटना पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि नूरगाराम जिले के नकराह गांव में भारी बारिश की वजह से कई पहाड़ खिसक गए थे.




