Thursday, June 19, 2025
Homeचिड़ावाअडूकिया स्कूल में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत अमन भास्कर का...

अडूकिया स्कूल में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत अमन भास्कर का निधन, विद्यालय और परिवार डूबा शोक में

चिड़ावा के अडूकिया स्कूल में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत अमन भास्कर का आज 32 वर्ष की अल्पायु में दिल का दौरा पड़ने से देहान्त हो गया। अमन के निधन की सूचना मिलने पर विद्यालय परिवार सहित सभी परिचित भी शोक में डूब गए।

मूल रूप से गाडाखेड़ा निवासी अमन भास्कर अडूकिया स्कूल में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे। सितम्बर, 2019 में उनकी पहली नियुक्ति अडूकिया स्कूल में हुई थी। अभी नौकरी को साढ़े 4 वर्ष ही हुए थे। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था और पुत्र होने पर 14 अप्रैल को ही दशोठन का आयोजन किया था।

अमन के पिता का भी कुछ समय पूर्व ही कैंसर से निधन हुआ है। घर पर पत्नी प्रियंका, 1 नन्हा सा बेटा, मां और छोटा भाई है। अमन चिड़ावा में ही किराए का मकान लेकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि कल शाम तबियत कुछ खराब महसूस होने पर उन्होंने डॉक्टर को दिखाया था। लेकिन बाद में सुबह 3:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। अमन के निधन की सूचना जिसे भी मिली, एक बार किसी को भी इसका यकीन नहीं हुआ।

मिलनसार और मृदुभाषी अमन भास्कर के असामयिक निधन पर विद्यालय के सह कर्मियों सहित सीबीईओ कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!