Wednesday, June 18, 2025
Homeवायरल वीडियोअजीबोगरीब प्रेम कहानी: दामाद का सास से प्रेम, ससुर को लगी भनक,...

अजीबोगरीब प्रेम कहानी: दामाद का सास से प्रेम, ससुर को लगी भनक, फिर जो हुआ…

बांका (बिहार): जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत छत्रपाल पंचायत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की पत्नी की मौत के बाद उसका दिल अपनी सास पर आ गया और दोनों प्रेम बंधन में बंध गए। इस अनोखे प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर ससुर ने अपनी पत्नी की शादी ग्रामीणों की उपस्थिति में शनिवार को दामाद से करा दी। इसके बाद कोर्ट में भी दोनों की शादी हुई।

दूसरी शादी के बाद भी सास पर आया दिल

मिली जानकारी के अनुसार, कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के धोबनी गांव निवासी सिकंदर यादव (40 वर्ष) की शादी बांका थाना क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत के हीरमोती गांव निवासी दिलेश्वर दर्वे (55 वर्ष) और गीता देवी (45 वर्ष) की बेटी से करीब 30 साल पहले हुई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा और एक बेटी भी हुई। कुछ सालों पहले सिकंदर की पत्नी का निधन हो गया। जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका दूसरी पत्नी से तलाक हो गया।

पत्नी की मौत के बाद सास से हुआ प्यार

पत्नी की मौत और दूसरी शादी में नाकामी के बाद सिकंदर का दिल अपनी सास गीता देवी पर आ गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

ससुर को हुआ शक, ग्रामीणों ने करवाई शादी

शुक्रवार को जब सिकंदर यादव अपनी ससुराल हीरमोती गांव पहुंचा तो ससुर दिलेश्वर दर्वे को उनके दामाद और सास के बीच अवैध संबंधों का शक हुआ। उन्होंने शनिवार को ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी दी।

ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों ने स्वीकार किया कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इसके बाद ग्रामीणों और ससुर की सहमति से सिकंदर और गीता देवी की शादी पहले ग्रामीणों की रीति-रिवाजों से कराई गई।

न्यायालय में भी हुई शादी

ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी होने के बाद सिकंदर और गीता देवी को बांका न्यायालय ले जाया गया। जहां दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!