कजाकिस्तान: कजाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। अजरबैजान एयरलाइन का एक विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस विमान में 70 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में कई लोगों की मौत होने की खबर है, हालांकि अभी तक मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विमान क्रैश का वीडियो हुआ वायरल
इस भयावह दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लैंडिंग के दौरान विमान अचानक क्रैश हो गया, जिसके बाद घटनास्थल पर आग का एक बड़ा गुबार उठता हुआ दिखाई दिया। इस दृश्य ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
BREAKING: Azerbaijan Airlines flight traveling from Baku to Grozny crashes in Aktau, Kazakhstan, after reportedly requesting an emergency landing pic.twitter.com/hB5toqEFe2
— RT (@RT_com) December 25, 2024
राहत और बचाव कार्य जारी
घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच चुकी हैं और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमों द्वारा विमान के मलबे की जांच और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
इस विमान हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि विमान की तकनीकी खराबी, मौसम की स्थिति या अन्य कोई मानवीय त्रुटि इस दुर्घटना का कारण हो सकती है।