Thursday, March 19, 2026
Homeसूरजगढ़अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत लाखू में वृद्ध महिलाओं ने काटा...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत लाखू में वृद्ध महिलाओं ने काटा केक, बालिकाओं के जन्म पर माताओं को किया सम्मानित

सूरजगढ़, 9 मार्च: ग्राम पंचायत लाखू में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम साथीन अंजू घोटड के नेतृत्व में एक भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वृद्ध महिलाओं द्वारा केक काटकर महिला दिवस का उत्सव मनाया गया। साथ ही, बालिकाओं को जन्म देने वाली माताओं को बेबी किट और बधाई संदेश देकर सम्मानित किया गया

बालिका जन्मोत्सव का आयोजन

कार्यक्रम में बालिकाओं के जन्मोत्सव को विशेष रूप से मनाया गया, जिससे समाज में बेटियों के महत्व और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया

समारोह में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

इस आयोजन में गिन्नी देवी, सुगना देवी, सुलोचना, इंद्रपाल, मुन्नी देवी, प्रियंका, विनती, बिंटू, अनीता, पुष्पा, कल्पना, सरोज, संतरा, ज्योति, शांति, सुनीता, रचना, कविता, सुमन, पूजा और आकांक्षा सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

महिला सशक्तिकरण का संदेश

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में बेटियों के जन्म को उत्सव की तरह मनाना चाहिए और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। कार्यक्रम का समापन महिला जागरूकता और सशक्तिकरण के संदेशों के साथ किया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!