Monday, December 15, 2025
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ रेलवे स्टेशन पर DRM रवि जैन का निरीक्षण, प्लेटफॉर्म विस्तार और...

सूरजगढ़ रेलवे स्टेशन पर DRM रवि जैन का निरीक्षण, प्लेटफॉर्म विस्तार और ट्रेन ठहराव की उठी मांग

सूरजगढ़: रेलवे स्टेशन पर उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) रवि जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान नागरिकों ने स्टेशन की प्रमुख समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों ने प्लेटफॉर्म विस्तार, ट्रेन ठहराव और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग की, जिस पर DRM ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

प्लेटफॉर्म विस्तार की उठी मांग

निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने बताया कि वर्तमान में सूरजगढ़ स्टेशन पर ट्रेनों के चार-चार कोच प्लेटफॉर्म से बाहर रुकते हैं। इससे यात्रियों, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को चढ़ने-उतरने में कठिनाई होती है। ज्ञापन में मांग की गई कि प्लेटफॉर्म की दोनों ओर लंबाई बढ़ाई जाए ताकि यात्रियों को सुरक्षित सुविधा मिल सके।

प्रयागराज ट्रेन ठहराव को लेकर मिली राहत की उम्मीद

स्थानीय नागरिकों ने DRM रवि जैन से आग्रह किया कि प्रयागराज एक्सप्रेस का ठहराव सूरजगढ़ स्टेशन पर किया जाए। बताया गया कि इस ट्रेन के ठहरने से सैनिकों, व्यापारियों, किसानों, विद्यार्थियों और तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इस पर DRM ने कहा कि प्रयागराज ट्रेन को छह माह के लिए ट्रायल बेस पर रुकवाने का प्रयास किया जाएगा।

चेयरमैन पुष्पा गुप्ता ने सौंपा ज्ञापन

निरीक्षण के मौके पर सूरजगढ़ नगर पालिका चेयरमैन पुष्पा सेवाराम गुप्ता ने नागरिकों की ओर से DRM को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्टेशन विकास, यात्री शेड, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्थाओं में सुधार की भी मांग शामिल थी।

गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

इस मौके पर नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें जिला व्यापार संघ कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, पूर्व पार्षद जीवनसिंह नायक, राजेंद्र सैन और रामसिंह ठेकेदार शामिल रहे। सभी ने रेलवे प्रबंधन से सूरजगढ़ स्टेशन को यात्री सुविधाओं के लिहाज से उन्नत बनाने की अपील की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!