चिड़ावा: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की 150वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए एक ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ शुरू होने जा रहा है।
अभियान की शुरुवात पर शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे पिलानी रोड़ चौराहे से सूरजगढ़ बाइपास तक दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ में आम नागरिकों के साथ ही राजकीय विभागों के कर्मचारी व अधिकारी भी भाग लेंगे।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं में एकता और देशभक्ति (Unity and Patriotism) की भावना का संचार करना है। राज्यभर में यह अभियान 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा।




