Sunday, March 15, 2026
Homeबुहानासड़क दुर्घटना में भिर्र के सूबेदार अशोक कुमार मान का निधन, शुक्रवार...

सड़क दुर्घटना में भिर्र के सूबेदार अशोक कुमार मान का निधन, शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

बुहाना: भारतीय सेना की 514 एडी रेजीमेंट, बबीना में पदस्थापित बुहाना तहसील के भिर्र गांव निवासी सूबेदार अशोक कुमार मान का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। हादसा 25 दिसंबर 2025 को राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर क्षेत्र में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूबेदार अशोक कुमार मान 22 दिनों के वार्षिक अवकाश पर थे और कार से सड़क मार्ग द्वारा अपने गांव भिर्र (तहसील बुहाना, जिला झुंझुनूं) लौट रहे थे। इसी दौरान मेहंदीपुर, जिला दौसा के पास लगभग सुबह 6:30 बजे कार रोक कर नित्यकर्म के लिए उतरे थे, शौच करने के पश्चात वे वापस अपनी कार की तरफ जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (चिड़ावा) कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़ ने जानकारी दी कि दिवंगत सैनिक का पार्थिव शरीर सरकारी अस्पताल दौसा में पोस्टमार्टम के उपरांत सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव भिर्र लाया जाएगा। सैन्य सूत्रों के अनुसार 26 दिसंबर 2025 को गांव भिर्र में लगभग सुबह 11 बजे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दिवंगत सैनिक के परिवार में उनकी पत्नी अनीता तथा दो पुत्र शामिल हैं। बड़े पुत्र मोहित मान की उम्र 22 वर्ष है जबकि छोटा पुत्र अंकित कुमार 21 साल का है।

यह घटना क्षेत्र में शोक का विषय बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों एवं पूर्व सैनिक संगठनों ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!