Monday, January 19, 2026
Homeजयपुरश्रमिकों की हुंकार: जयपुर में गूंजी झुंझुनूं के 570 मजदूरों की आवाज,...

श्रमिकों की हुंकार: जयपुर में गूंजी झुंझुनूं के 570 मजदूरों की आवाज, 250 से अधिक मांगों पर सरकार से समाधान का आश्वासन

झुंझुनूं/जयपुर: श्रमिक अधिकारों, न्यूनतम मजदूरी और नई भर्ती जैसी ज्वलंत मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश द्वारा आयोजित श्रमिकों की हुंकार रैली में झुंझुनूं जिले की मजबूत भागीदारी देखने को मिली। राजधानी जयपुर में आयोजित इस रैली में जिले से विभिन्न संगठनों के 570 से अधिक श्रमिक और कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने संगठित और असंगठित क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। यह रैली न केवल संख्या में बड़ी रही, बल्कि श्रमिक आंदोलन के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।

रैली का आयोजन सुबह 11 बजे जयपुर के शहीद स्मारक से किया गया, जो सिविल लाइन फाटक तक निकाली गई। इस दौरान झुंझुनूं सहित प्रदेशभर से आए श्रमिकों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को मुखर रूप से प्रस्तुत किया। रैली में आंगनबाड़ी, विद्युत, रोडवेज, पोस्टल, जनता जल योजना, खेतड़ी कॉपर औद्योगिक क्षेत्र, भवन निर्माण, 108 एम्बुलेंस, ग्रामीण बैंक और अन्य संवर्गों से जुड़े कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रैली का मुख्य उद्देश्य नई भर्ती, न्यूनतम मजदूरी, सेवा सुरक्षा और विभिन्न योजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, निर्माण मजदूर, प्राइवेट ट्रांसपोर्ट, रोडवेज, विद्युत, एनएचएम, सर्व शिक्षा अभियान और जनता जल योजना से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से लंबित मांगों के कारण श्रमिक वर्ग आर्थिक और मानसिक दबाव में है।

रैली की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष राज बिहारी शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी वी राजेश और अखिल भारतीय महामंत्री हिरण्मय पांड्या ने श्रमिकों को संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए उनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा के नेतृत्व में 31 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को श्रमिकों की विभिन्न मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल द्वारा 250 से अधिक मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिस पर मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। श्रमिक संगठनों ने इसे सकारात्मक पहल बताया, हालांकि मांगों के शीघ्र क्रियान्वयन की अपेक्षा भी जताई।

रैली को संभाग संगठन मंत्री संजय गनोलिया ने भारतीय मजदूर संघ का ध्वज फहराकर रवाना किया। झुंझुनूं जिले से जिला मंत्री संदीप धाबाई, संयुक्त जिला मंत्री सुनील बुगालिया, संगठन मंत्री प्रमोद गुर्जर, कार्यालय मंत्री कमल किशोर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न संगठनों की ओर से जगदीश यादव, देवकरण सैनी, सुभाष चेजारा, सुरेश शर्मा, कृष्णा कंवर, अनिता कांट, रेनू कंवर, सुमन कंवर, अनीता जाट, राजेंद्र प्रसाद सैनी, सुनील शर्मा, जयप्रकाश, श्यामलाल सैनी, रामलाल, उमराव सिंह, रामकिशन, ईश्वरलाल शर्मा और मोहनलाल सैनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!