झुंझुनूं: राजस्थान सरकार के शिक्षा (विद्यालय/संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर कर 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बगड़, सूरजगढ़, लांबी अहीर और झुंझुनूं में विभिन्न शैक्षणिक एवं विकास संबंधी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
प्राप्त यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री मदन दिलावर 31 जनवरी को सुबह 07:00 बजे जयपुर से प्रस्थान करेंगे और प्रातः 11:00 बजे बगड़ (झुंझुनूं) पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
इसके बाद मंत्री दोपहर 01:00 बजे सूरजगढ़ पहुंचेंगे, जहां राजकीय महाविद्यालय सूरजगढ़ के नए भवन का शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शिक्षा एवं उच्च शिक्षा से जुड़े अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।
वहीं दोपहर 02:00 बजे लांबी अहीर में स्थित शहीद सुरेश राजबाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल वाटिका के उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री शिरकत करेंगे। यह पहल प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कार्यक्रमों के पश्चात मंत्री शाम 07:30 बजे झुंझुनूं पहुंचेंगे और रात्रि 09:14 बजे ट्रेन संख्या 19808 (SSA KOTA EXP) से कोटा के लिए रवाना होंगे।





