Wednesday, January 14, 2026
Homeझुन्झुनूउदयपुरवाटीशाकंभरी मार्ग की खस्ताहाल सड़क पर भड़का जन आक्रोश, उदयपुरवाटी में मुख्यमंत्री...

शाकंभरी मार्ग की खस्ताहाल सड़क पर भड़का जन आक्रोश, उदयपुरवाटी में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका

उदयपुरवाटी: कस्बे में शाकंभरी जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग की बदहाल हालत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। सड़क निर्माण को लेकर लगातार अनदेखी से नाराज लोगों ने रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवक के बावजूद टूटी सड़कें क्षेत्र में दुर्घटना और परेशानी का बड़ा कारण बनी हुई हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि आसकरण गुर्जर के नेतृत्व में शाकंभरी मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क लंबे समय से पूरी तरह टूट चुकी है, लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। उन्होंने बताया कि करीब आठ महीने पहले दिया कुमारी ने ग्रामीणों से सड़क निर्माण का वादा किया था, पर अब तक हालत जस की तस बनी हुई है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की दुर्दशा पर तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का पुतला जलाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

शाकंभरी माता के दर्शन करने प्रतिदिन देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके साथ ही कई नामी नेता, अभिनेता और वीआईपी भी यहां आस्था व्यक्त करने आते हैं। खराब और उबड़-खाबड़ सड़क के कारण श्रद्धालुओं को लंबा सफर तय करते समय मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पर्यटन और भक्ति मार्ग होने के बावजूद सरकार की उदासीनता समझ से परे है।

आसकरण गुर्जर ने कहा कि सड़क से जुड़े हादसे बढ़ते जा रहे हैं। बीमार और बुजुर्ग लोगों को यात्रा में खास दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को अविलंब सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाना चाहिए ताकि ज़िला और राज्य से आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!