पिलानी, 30 नवंबर: पिलानी विधायक पितराम सिंह काला का बिजौली को नई ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए ग्रामीणों ने उनके विधायक आवास पर पहुंचकर भव्य सम्मान किया। ग्रामीणों ने विधायक काला को साफा बांधकर और माल्यार्पण कर उनके प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक पितराम सिंह काला ने अपने संबोधन में ग्राम पंचायत को लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई बताया। उन्होंने कहा कि नई ग्राम पंचायत बनने से गांवों का विकास बेहतर तरीके से हो पाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
विधायक काला के प्रयासों की सराहना करते हुए, ग्रामीणों ने इस कदम को ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर सूबेदार चन्दगीराम, छगन सिंह, जीवन सिंह, राजकुमार अग्रवाल, बजरंग सिह, विजय सिंह, इन्दरसिंह पीपली, मोती लाल बाडेटिया, अनिल जांगिड़, सुभाष आमेरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




