Monday, December 8, 2025
Homeझुन्झुनूराष्ट्रीय जाट महासंघ ने वीरांगना सीमा मोगा का किया सम्मान, गूंजा ‘जय...

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने वीरांगना सीमा मोगा का किया सम्मान, गूंजा ‘जय जवान’ का नारा

झुंझुनूं: जिले का गौरव आज फिर से ऊंचा हुआ जब राष्ट्रीय जाट महासंघ ने बलिदानी सार्जेंट सुरेंद्र सिंह मोगा की पत्नी वीरांगना सीमा मोगा का सम्मान किया गया। वीरांगना सीमा मोगा को उनके पति के अदम्य साहस और देशसेवा के सम्मान में आयोजित समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में किया गया। सार्जेंट सुरेंद्र सिंह मोगा, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में वीरता का परिचय दिया था, को मरणोपरांत भारतीय वायु सेवा मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया। उनकी वीरांगना सीमा मोगा, जो नवलगढ़ के बलरिया गांव की बेटी और महरादासी गांव की बहू हैं, को महासंघ ने सम्मानित करते हुए गर्व व्यक्त किया।

सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश सचिव रामकुमार झाझडिया और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सीमा मोगा को सम्मानित किया।
शहर ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कस्वां और ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुभिता पूनियां ने वीरांगना को सॉल ओढ़ाकर हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर रामनिवास मील, जो सेना से सेवानिवृत्त हैं, तथा कुलदीप नेहरा ने माला पहनाकर परिवार को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी, जिला सलाहकार सुमन कटेवा, जिला महासचिव रितु गढ़वाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुलोचना जतन सिंह, ब्लॉक महासचिव अनिता देवी, ब्लॉक उपाध्यक्ष शारदा देवी, ब्लॉक महासचिव सपना बाबल, और ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिला चौधरी मौजूद रहीं। इन सभी ने वीरांगना सीमा मोगा के साथ-साथ बलिदानी की पुत्री वृतिका और पुत्र दक्ष मोगा को भी फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय जाट महासंघ के सभी पदाधिकारियों ने सार्जेंट सुरेंद्र सिंह मोगा के परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन ने कहा कि “सीमा मोगा जैसी वीरांगनाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं, जिन्होंने अपने जीवन को देश की रक्षा करने वाले परिवार के रूप में समर्पित किया है।”

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!