Monday, December 15, 2025
Homeचिड़ावाभाजपा में दाधीच की ताजपोशी पर चिड़ावा में जश्न, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह...

भाजपा में दाधीच की ताजपोशी पर चिड़ावा में जश्न, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ के नेतृत्व में बांटीं मिठाई

चिड़ावा: राजस्थान भाजपा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें झुंझुनूं जिले को महत्वपूर्ण स्थान मिला है। मुकेश दाधीच को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद चिड़ावा में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय आगामी नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों में भाजपा के लिए मजबूत रणनीति साबित हो सकता है।

प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में झुंझुनूं को बड़ा प्रतिनिधित्व दिया गया है। चिड़ावा के भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में भाजपा नगर निकाय और पंचायती चुनावों में मजबूती के साथ उतरकर बहुमत हासिल करेगी।

जश्न के दौरान जयसिंह मांठ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और पीएम नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की घोषणा से जिले के युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए मुकेश दाधीच के साथ-साथ सीताराम पोसवाल को प्रदेश मंत्री और दशरथ सिंह शेखावत को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। मांठ ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

जश्न कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जयसिंह माठ के साथ उपाध्यक्ष अनुज लांबा, जिला मंत्री हनुमान सिंह सांख़ला, कार्यालय प्रभारी राजू मराठा, आशीष बराला, अंकित योगी, विजय शर्मा, प्रशांत मराठा, शुभम शर्मा, शुभम निकम, रोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक साथ पार्टी विजय के नारे लगाकर माहौल और भी उत्साहपूर्ण बनाया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!