पिलानी, 12 अक्टूबर: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा झुंझुनू द्वारा आज पिलानी में टिफिन बैठक एवं जिला किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी रही, जबकि अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर ने की। कार्यक्रम का संयोजन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र गुड्डू नेहरा ने किया ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, पिलानी प्रधान बिरमा रायला, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, भाजपा विस्तारक संजय जांगिड़, पं. दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच अध्यक्ष जेपी सोनी, बिरला सार्वजनिक अस्पताल निदेशक मधुसूदन मालानी, पिलानी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय हलवाई, विद्या विहार नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरपी पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत, नगर निकाय जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, हिंदू क्रांति सेना प्रदेशाध्यक्ष विकास डूमोली, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राठौड़, मूर्तिकार मातुराम वर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र ‘गुड्डडू’ नेहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मामन सिंह लीखवा, बजरंग सिंह हमीनपुर, फतेह सिंह कुल्हरियों का बास, पवन पूनिया बनगोठड़ी, हरफूल सिंह ढंढार, किशोर सिंह (मुख्य सुरक्षाधिकारी बिट्स) एवं मूर्तिकार मातुराम वर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश व्यास, लीखवा ने किया।
कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, जेपी सोनी तथा मुख्य अतिथि हर्षिनी कुल्हरी ने संबोधित किया। अंत में पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आयोजित टिफिन बैठक का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना है। इस अवसर पर किसानों को भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नांगल, प्रभारी राजेंद्र चौधरी, जिला मंत्री ईश्वर सिंह झेरली, प्रवक्ता सुरेन्द्र सोनी, पार्षद सुरेश जालिन्द्रा, रामनिवास सिंह हमीनपुर, कर्नल पूर्णमल झेरली, धींधवा सरपंच राजपाल मेघवाल, बनगोठड़ी सरपंच राजीव मेघवाल, मोहन सिंह खुडिया, बदनगढ़ सरपंच विजेंद्र, पंचायत समिति सदस्य सुभाष योगी, सुनील पूनिया, नरेश जांगिड़, सुरेन्द्र बनगोठड़ी, सुभाष हमीनपुर, कृष्ण कुमार पीपली, वॉलीबॉल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रामअवतार कुल्हरी, डॉ. नवीन ठोलिया, अनिल शर्मा, कपिल चनेजा, सुनील पूनिया सहित बड़ी संख्या में किसान, पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।





