Wednesday, February 18, 2026
Homeबुहानाबुहाना पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल टावर आरआरयू चोरी का पर्दाफाश, कार...

बुहाना पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल टावर आरआरयू चोरी का पर्दाफाश, कार बरामद, चार गिरफ्तार

बुहाना: थाना क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क से संबंधित बड़ी चोरी को पुलिस ने सिर्फ कुछ दिनों में उजागर कर दिया। पुलिस टीम ने जैतपुर में इण्डस मोबाइल टावर से चोरी हुई आरआरयू मशीन के मामले में कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त कार के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। तकनीक, सीसीटीवी फुटेज और कई थानों की संयुक्त कार्रवाई ने इस गैंग का खुलासा किया।

10 जनवरी को जैतपुर के इण्डस मोबाइल टावर से आरआरयू मशीन चोरी होने के बाद 16 जनवरी को टीम झुंझुनू के सुरक्षा प्रभारी महेश शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता देखते हुए बुहाना पुलिस ने जांच टीम गठित की और टावर मार्ग के साथ लगे लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से मिले संकेतों के आधार पर पुलिस ने संभावित रूट तैयार किया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

पुलिस की विशेष निगरानी और थाना पिलानी व जिला स्पेशल टीम के सहयोग से कार्रवाई आगे बढ़ी। टीम ने कई ठिकानों पर दबिश देकर चार युवकों को पकड़ा, जिनमें लाडावास निवासी दीपक गिल, पिलानी वार्ड 29 क्षेत्र में रहने वाले आदित्य सिंह व विक्रम कुमार उर्फ कालू, और दादरी क्षेत्र के कांकरोली हुक्मी निवासी सचिन शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए युवकों से घटना में इस्तेमाल कार JH10CJ5181 और चोरी की गई एक आरआरयू मशीन बरामद की गई। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य फरार साथियों तथा चोरी हुई बाकी मशीनों की तलाश में लगी है।

बुहाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपियों के पास से केवल एक मशीन बरामद हुई है और शुरुआती पूछताछ में गैंग का कामकाज सामने आ रहा है। पुलिस का मानना है कि चोरी के पीछे संगठित नेटवर्क हो सकता है, जिसमें बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।

बुहाना थाना प्रभारी के नेतृत्व में बिमला बुडानिया, संजय कुमार, भूपेंद्र कुमार, अकींत कुमार और सुशील कुमार सक्रिय रहे।
पुलिस का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क उपकरणों की चोरी तेजी से बढ़ती प्रवृत्ति है और यह कार्रवाई आपराधिक नेटवर्क पर कड़ी चोट साबित होगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!