पिलानी, 26 मई 2025: ग्राम पंचायत फरट में आज विधायक कोष से बनी इंटरलॉक सड़क का उद्घाटन पिलानी विधायक पितराम सिंह काला द्वारा किया गया। सड़क उद्घाटन के बाद ग्रामीणों ने सरपंच मीना देवी की अध्यक्षता में पिलानी विधायक काला को साफा पहनाकर शोल ओढ़ाते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा विकास कार्यों के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, जिला परिषद सदस्य सुनीता धत्तरवाल, रोहिताश्व रणवा, राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार राठी, सरपंच राजेश कसवां, पूर्व सरपंच रणवीर सिंह धत्तरवाल, सत्यवीर सिंह धतरवाल, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जांगिड़, पिलानी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला थे।
मुख्य अतिथि विधायक काला ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिलानी विधानसभा क्षेत्र में न तो पानी की कमी रहने दी जाएगी और न ही विकास कार्यों की। उन्होंने कहा कि झूठे लोगों व झूठी वाहवाही लूटने वाले लोगों से बचकर रहना है। पिलानी विधायक व टीम हमेशा आमजन के दु:ख-दर्द में साथ खड़ी नजर आएगी।

इस अवसर पर राजकुमार, महेंद्र धतरवाल, किशोरी लाल शर्मा, पुरुषोत्तम चौहान, अमित काजला, नरेश कुमार, बंसीलाल काजला, दर्शन नेता, महिपाल सिंह लामोरिया, अशोक गरसा, विजय सिंह पीटीआई, सुरेश मेघवाल, हवा सिंह मेघवाल सहित काफी संख्या में गांव के गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद मनजीत सिंह काजड़ा ने किया।