Friday, March 13, 2026
Homeपिलानीपिलानी में हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला, फरार आरोपी बाबुलाल आखिरकार...

पिलानी में हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला, फरार आरोपी बाबुलाल आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में

पिलानी: थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास की गंभीर घटना के बाद लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी बाबुलाल पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। चिड़ावा–लोहारू बाईपास तिराहे के पास हुई इस हिंसक वारदात ने क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। पिलानी थाना पुलिस ने लगातार दबिश और तकनीकी अनुसंधान के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

हथौड़े और सरियों से किया गया हमला

इस मामले में परिवादी जितेन्द्र रूथला ने 5 मार्च 2025 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि चिड़ावा–लोहारू बाईपास तिराहे के पास स्थित उनकी नीलकंठ स्पेयर पार्ट्स की दुकान से उनका बेटा विमलेश वाहन लेकर निकला, तभी गोरधन, विशाल, मनोज, किशन, मीना, रोहित और बाबुलाल ने एकजुट होकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने हथौड़े और सरियों से विमलेश पर जानलेवा हमला किया और वाहन के शीशे तोड़ दिए।

जब छोटे बेटे अजित ने बीच-बचाव किया, तो उस पर भी हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को तत्काल झुंझुनूं के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अनुसंधान में सामने आए पुख्ता सबूत, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अनुसंधान में गोरधन शर्मा, विशाल शर्मा, रोहित शर्मा और बाबुलाल की भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आई। घटना के बाद फरार चल रहे बाबुलाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर लगातार दबिश दी। आखिरकार आरोपी को पकड़कर गहन पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बाबुलाल, निवासी वार्ड नंबर 08 पिलानी, उम्र 58 वर्ष, के खिलाफ पहले से ही दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक संबंधों की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला विशेष अभियान

झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और चिड़ावा वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में पिलानी थाना पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी चन्द्रभान के नेतृत्व में गठित टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर फरार आरोपी बाबुलाल को दस्तयाब किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!